प्रांतीय खेलकूद में जोधपुर, बीकानेर, पाली व बाड़मेर विभाग ने लिया भाग

आदर्श विद्या मंदिर माजीवाला के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Dk Kothar
माजीवाला (बालोतरा)। आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक, माजीवाला में आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में जोधपुर, बीकानेर, पाली एवं बाड़मेर विभाग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बाड़मेर विभाग के अंतर्गत माजीवाला, बालोतरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले माजीवाला के खिलाड़ियों का क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। चयनित खिलाड़ी 15 से 17 सितंबर तक माजीवाला में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

समापन अवसर पर विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री श्री रविकुमार, प्रांत निरीक्षक श्री भगवतदान रतनू, प्रांत सचिव श्री गंगाविष्णु विश्नोई, जिला प्रवासी श्री कैलाश शर्मा एवं प्रधानाचार्य श्री विक्रमसिंह चौहान सहित विद्यालय के आचार्यगण एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में उत्साह और खेल भावना देखने को मिली। विद्यालय परिवार ने चयनित खिलाड़ियों को आगामी क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।











