बाड़िया भैरूनाथ मंदिर में 16 सितंबर को होगी विशाल भजन संध्या

- रामनिवास सेन
Pravin Kumar Sen
लुनिया टाईम से कुमार प्रवीण सेन कोशीथल भीलवाड़ा । जय श्री खेजड़ा भैरूनाथ पीपली श्याम विकास सेवा समिति के तत्वावधान में बाड़िया भैरूनाथ मंदिर परिसर में 16 सितंबर 2026 को भव्य धार्मिक आयोजन के तहत विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समिति एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली ‘एक शाम श्री खेजड़ा भैरूनाथ पीपली का श्याम के नाम’ भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक धनराज मीणा एवं अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे। कार्यक्रम का मंच संचालन बबलू शर्मा करेंगे।
भजन संध्या में भावेश पाराशर, राखी रंगीली, शालु नागौरी, सोनू सैनी सहित अन्य कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। वहीं सांवर सेन द्वारा कॉमेडी प्रस्तुति भी दी जाएगी, जिससे कार्यक्रम में मनोरंजन का रंग भी देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर में धार्मिक पूजा-अर्चना एवं भैरूनाथ के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समिति पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आयोजन की तैयारियों को लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
कार्यक्रम में पूजारी (भोपाजी) पोखर लाल गुर्जर, शंकर लाल शर्मा, सुरेश कूमावत, नारायण जी गुर्जर, भेरू सिंह, कैलाश प्रजापत, लादूलाल शर्मा (सहाड़ा), भोपाल सिंह, कन्हैया लाल प्रजापत, जगदीश गुर्जर रतन सहित जगदीश गुर्जर सहित समिति से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
जय श्री खेजड़ा भैरूनाथ पीपली श्याम विकास सेवा समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री खेजड़ा भैरूनाथ पीपली श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा भव्य भजन संध्या को सफल बनाने की अपील की है।
पत्रकार –











