News
महिलाओं ने श्रद्धा के साथ मनाई ऋषि पंचमी

सत्यनारायण सेन
गुरला। राष्ट्रीय राजमार्ग 758 स्थित गुरला बस स्टैंड के समीप सदाबहार महादेव मंदिर में महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ ऋषि पंचमी का पर्व मनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने भगवान की पूजा-अर्चना कर विधिवत पूजा की तथा व्रत रखा।
ऋषि पंचमी के दिन महिलाओं द्वारा पारंपरिक मान्यता के अनुसार हल से बोई गई फसल से प्राप्त अनाज का सेवन नहीं किया जाता है। यह पर्व प्राचीन धार्मिक मान्यताओं एवं परंपराओं के अनुसार मनाया जाता है।

इस अवसर पर रेखा सेन, मीरा देवी सेन, मधु सेन, उषा सेन एवं पायल सेन सहित अन्य महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।











