News

भीषण गर्मी में पशु पक्षियों के लिए राहत बनी नगर पालिका, खाली आवालों वालों में भरवाया पानी

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

लूनिया टाइम्स संवाददाता भरत जीनगर रानी स्टेशन।  

रानी गर्मी के बढ़ते प्रकोप और जल स्रोतों के सूखने से पशु पक्षियों के सामने उत्पन्न हो रही पेयजल समस्या को देखते हुए रानी नगर पालिका प्रशासन ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए विशेष पहल की है नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मगाराम चौधरी के निर्देशानुसार पालिका क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थित खाली पड़े आवालों पशु जलाशयों में अग्निशमन वाहन के माध्यम से पानी भरवाया गया जिससे आवारा एवं पालतू पशुओं को पेयजल उपलब्ध हो सके

गौरतलब है कि भीषण गर्मी के चलते क्षेत्र के कई प्राकृतिक जल स्रोत सूख चुके हैं ऐसे में पशु पक्षियों को पानी की तलाश में इधर उधर भटकना पड़ रहा है इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन ने पशुओं के लिए जल उपलब्ध कराने का अभियान शुरू किया पालिका कर्मियों ने अग्निशमन वाहन की सहायता से नगर के विभिन्न हिस्सों में पहुंचकर सूखे पड़े आवालों को पानी से भरवाया जिससे पशुओं को राहत मिल सके नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मगाराम चौधरी ने बताया कि गर्मी के मौसम में जीव जंतुओं के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है नगर पालिका प्रशासन लगातार ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण कर रहा है जहां पशुओं को पानी की आवश्यकता है आवश्यकता पड़ने पर आगामी दिनों में भी इसी प्रकार पानी की व्यवस्था जारी रखी जाएगी

उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि नागरिक अपने घरों दुकानों प्रतिष्ठानों तथा सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों एवं पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करें घरों की छतों आंगनों और सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे एवं पानी के बर्तन रखने से असंख्य पक्षियों और जीवों को राहत मिल सकती है स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के दौर में यह कदम पशु पक्षियों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा इससे न केवल पशुधन संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि समाज में जीवों के प्रति संवेदनशीलता और दया की भावना भी मजबूत होगी
नगर पालिका की यह पहल पर्यावरण संरक्षण पशु कल्याण और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास मानी जा रही है प्रशासन की इस कार्रवाई से यह संदेश भी गया है कि समाज के प्रत्येक वर्ग को जीव जंतुओं के संरक्षण और उनकी आवश्यकताओं के प्रति जागरूक रहना चाहिए

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button