News

इतिहास संकलन समिति ने नारलाई के ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन कर किया अध्ययन अनुसंधान

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

देसूरी। इतिहास संकलन समिति मरु क्षेत्र जोधपुर की टीम ने इतिहासविद् विजय सिंह माली के निर्देशन में नारलाई आकर स्थानीय ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व धार्मिक स्थलों का अवलोकन कर अध्ययन अनुसंधान के लिए तथ्य संकलित किए।

इतिहास संकलन समिति मरु क्षेत्र के स्थानीय संयोजक एडवोकेट राजेंद्र सिंह गेहलोत ने बताया कि माली ने स्थानीय श्री आई माता जैकल मंदिर,भंवर गुफा, ब्रह्मा मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, ब्राहाणी माता मंदिर, चारभुजा मंदिर,सोनगरा गढ प्राचीर, मंडोरा भैरु मंदिर, आरणगढा हनुमान मंदिर,हिंगलाज माता मंदिर व जैन मंदिरों का अवलोकन कर ऐतिहासिक तथ्यों का संकलन किया।

माली ने शेखर मीणा,प्रभुदास वैष्णव,नारुराम मीणा, जगदीश सिंह गेहलोत, महेंद्र सिंह गेहलोत सहित कई प्रबुद्धजनों से भेंटकर नारलाई के गौरवशाली इतिहास को लेकर चर्चा की। माली के साथ समिति के ललितेश मेघवाल, प्रकाश चंद्र मोबारसा व गौरीशंकर गोयल भी उपस्थित रहे।

IMG 20260607 WA0004

गेहलोत ने बताया कि इतिहास के तथ्यों का संकलन करते समय कई नई जानकारियां भी मिली जिसे संकलित कर अध्ययन अनुसंधान किया जाएगा। गेहलोत ने बताया कि माली के निर्देशन में नारलाई के सभी ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन अध्ययन अनुसंधान कर युगयुगीन नारलाई नाम से ब्रोशर व स्मारिका तैयार की जाएगी जिसका विमोचन समिति द्वारा आयोजित संगोष्ठी में किया जाएगा। समिति द्वारा आगामी दिनों में नारलाई के अन्य ऐतिहासिक स्थलों की भी विजिट की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इतिहास संकलन समिति मरु क्षेत्र गोड़वाड़ के प्राचीन गौरवशाली इतिहास को आमजन के सम्मुख लाने के लिए युगयुगीन गोड़वाड़ परियोजना के तहत गोड़वाड़ के सभी गांवों का इतिहास चरणबद्ध ढंग से संकलित कर अध्ययन अनुसंधान कर रही है। नारलाई गोड़वाड़ के ऐतिहासिक गांवों में से एक है जो अपने गौरवशाली इतिहास के लिए प्रसिद्ध है।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button