News

बनेड़ा प्रीमियर लीग (बीपीएल-2026) का भव्य शुभारंभ, विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

लुनिया टाईम्स न्यूज़ बनेड़ा -परमेश्वर दमामी

क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता बनेड़ा प्रीमियर लीग (बीपीएल-2026) का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। ईगल क्रिकेट क्लब एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शाहपुरा-बनेड़ा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजाधिराज गोपाल चरण सिंह सिसोदिया ने की वहीं वरिष्ठ अतिथि के रुप में जिला वॉलीबॉल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी लाल सोनी , पूर्व सरपंच चमनपुरा महाराज भैरु सिंह राणावत उपस्थित रहे,कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।
उद्घाटन पूर्व विधायक डॉ लालाराम बैरवा का पुराने बस स्टैंड स्थित सत्यनारायण मंदिर पर बनेड़ा खेल प्रेमियों द्वारा भव्य स्वागत कर रथ में बैठाकर वाहन रैली के साथ आयोजन स्थल पहुंचाया गया। विधायक डॉ लालाराम बैरवा, ने दिवंगत हुए पूर्व क्रिकेटर ईगल क्लब बनेड़ा सुनिल त्रिपाठी ,स्व.शशिकांत डाकोत व स्व. सत्तु डाकोत कि तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की

उद्घाटन समारोह में विधायक डॉ. बैरवा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा खेल मैदान पर पहुंचकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, समर्पण, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली ऐसी प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करती हैं।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, लेकिन खेल भावना के साथ खेलना सबसे महत्वपूर्ण है। विधायक ने खिलाड़ियों से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए ईगल क्रिकेट क्लब एवं ग्रामवासियों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं के लिए इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

इस अवसर पर भाजपा नेता राजेन्द्र बोहरा, बालाराम खारोल, एसडीएम बाबूलाल, निर्वतमान सरपंच सम्पत माली, भाजपा मंडल महामंत्री राजमल माली, भाजपा नेता कैलाश माली, पूर्व रणजी प्लेयर महेन्द्र सिंह राठौड़, शारिरिक शिक्षक दौलत सिंह, पूर्व भाजपा मंडल महामंत्री बनेड़ा शंकर कुमावत, भाजपा युवा नेता महिम सुवालका, भाजपा नेता कमलेश भंडारी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रामेश्वर लाल बैरवा,भैरूलाल लक्षकार, उपसरपंच देबीलाल, वरिष्ठ नेता जगदीश खटीक, भाजपा नेता यासीन मोहम्मद छीपा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही मैदान में खेल उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। दर्शकों में क्रिकेट के प्रति खासा उत्साह नजर आया। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई टीमें भाग ले रही हैं और आगामी दिनों में रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना के साथ उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button