News

पाली अधिकमास धर्मार्थ संस्थान की अधिकमास नगर परिक्रमा में आठ वर्ष से 80 वर्ष के बुजुर्ग ले रहे हैं उत्साह से भाग।

रिपोर्ट – घेवरचन्द आर्य पाली

पाली|  अधिक मास धर्मार्थ संस्थान की अधिकमास नगर परिक्रमा सोमनाथ महादेव मंदिर से निर्धारित समय 9:21 बजे संत सुरजनदास महाराज के नैतृत्व में पंडित शंभुलाल शर्मा केलाश टवाणी हिरालाल व्यास नेमीचंद देवड़ा दिनेश दवे विजय राज सोनी दोलतराम पटेल सोनाराम पटेल जयनारायण अरोड़ा कुशल देवड़ा आदि की अगुवाई में रवाना हुई जिसमें आठ वर्ष के बालक बालिका से 80 वर्ष के बुर्जुगों की श्रद्धा और उत्साह अपार था। भीषण गर्मी के बावजूद पदयात्रा के प्रति भक्तों का धर्म भाव और आस्था गजब की है पुछने पर एक बुजुर्ग महिला और पुरुष ने बताया कि ऐसी पदयात्रा का पूण्य से मिलता है जी। हर हर महादेव।

अधिकमास परिक्रमा रवाना होने से पूर्व सुबह नो बजे तक बड़ी संख्या में भक्तजन परिक्रमा में भाग लेने पहुंचे जो सुरजपोल से सोमनाथ मंदिर के रास्ते दोनों तरफ बैठकर इन्तजार करते रहे । निर्धारित समय पर पदाधिकारियों की मोजूदगी में पदयात्रा रवाना हुई तो सडक के दोनों और बैठे पदयात्री खड़े होकर हर हर महादेव जय श्री राम के नारों से जयघोष करते हुए झंडे के पीछे आकर अनुशासन वद्ध चलने लगें। महिलाए डीजे पर बजने वाले भजनों पर भक्तिभाव से नृत्य करती हुई और रास्ते में आने वाले विभिन्न देवी देवताओं के मंदिरो के दर्शन करते हूए निर्धारित समय 5 बजे तक मानपुरा भाकरी पहुंचे।

WhatsApp Image 2026 06 08 at 5.29.28 PM 1

पदयात्रियों का घाची समाज, प्रजापति समाज, श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज, नामदेव छीपा समाज, राजपुरोहित समाज, लखारा समाज, सिखवाल समाज, खटीक समाज और मेवाड़ा समाज सहित विभिन्न समाज संस्थाओं द्वारा शर्बत, ज्यूस, शिकंजी, छाछ पिला कर और कुछ केला, चाकलेट, बिस्कुट ठंडे पानी की बोतलें एवं पंखी वितरण कर तथा पुष्पवर्षा कर पदयात्रीयो का स्वागत सत्कार किया गया।

महामंत्री केलाश टवाणी ने बताया कि मानपुरा भाकरी स्थित विश्राम स्थल पर 6 बजे सुन्दर काण्ड का पाठ और रात्रि भजन संध्या का आयोजन किया गया। पदयात्रा में शामिल होने वाले भक्तों के लिए 10/- में भोजन 10/- में मिठाई दो बालूशाही 5/- में कोपता और 2/- में चाय तथा 2/- में छाछ उपलब्ध कराई जा रही है।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button