विजासण माता एवं पुरबजी की भव्य भक्ति हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Vikram B Rathod
भायंदर पश्चिम। ईदरा कॉम्प्लेक्स, 60 फीट रोड स्थित ममता विक्रम राठौड़ के निवास पर विजासण माताजी एवं पुरबजी की भव्य भक्ति का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर माजिसा भक्ति महिला मंडल की महिलाओं ने माताजी एवं पुरबजी के भक्ति गीतों और भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित मेहमानों का मन मोह लिया।
भक्ति कार्यक्रम के दौरान दिवाली बेन, गुणिया बेन, अनीता बेन, सुखी बेन, चंदा बेन, कला बेन, सीमा बेन, पुष्पा बेन, रेखा बेन, सरोज बेन, सुरेखा बेन, नयना बेन, निर्मला बेन एवं पिंकी बेन सहित महिला मंडल की सदस्यों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए। भजनों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस धार्मिक आयोजन में रिंकू राठौड़, संगीता कावेड़िया सहित अन्य महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और भक्ति का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का सुंदर संगम देखने को मिला। महिलाओं की भजन प्रस्तुतियों ने आयोजन को यादगार बना दिया।











