राजस्थान सरकार के निर्देश पर रानी नगरपालिका में विशेष पूजा अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम आयोजित

भरत जीनगर।
रानी 10 जून 2026 देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार राज्य के प्रत्येक जिले एवं उपखण्ड स्तर पर स्थित प्रमुख मंदिरों में बुधवार, 10 जून 2026 को प्रातः 8 बजे विशेष पूजा अर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम आयोजित किए गए इसी क्रम में रानी नगर पालिका कार्यालय परिसर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में भी विशेष पूजाअर्चना एवं मंगलकामना कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम प्रशासक एवं उपखण्ड अधिकारी तथा नगर पालिका रानी खुर्द के निर्देशन में संपन्न हुआ कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख समृद्धि,शांति एवं जनकल्याण की कामना करना रहा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी मगराज चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिपलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में रानी तहसीलदार मोहनलाल राठौड़ सहायक अभियंता कृष्ण मुरारी शर्मा पूर्व पालिका उपाध्यक्ष डालचन्द मेवाड़ा पूर्व मण्डल अध्यक्ष जयन्तिलाल वैष्णव तथा पूर्व पार्षद प्रतिनिधि इन्द्रसिंह राजपुरोहित रानी नगरपालिका के कार्मिक सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे

कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर प्रांगण में दीप प्रज्वलन के साथ पंडित अनिल अवस्थी व मनोज दीक्षित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया इसके पश्चात भगवान महादेव के शिवलिंग का विधिवत अभिषेक कर पूजा अर्चना की गई तथा प्रदेश और क्षेत्र की उन्नति एवं खुशहाली के लिए मंगलकामना की गई श्रद्धालुओं एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी पूजा में सहभागिता निभाते हुए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधि आमजन पालिका अधिकारी एवं कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे कार्यक्रम धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थित लोगों ने प्रदेश की प्रगति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की











