सोम अमावस्या पर त्रिदेव महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारो श्रद्धालुओं ने ग्रहण की भोजन प्रसादी

Goutam Kumar Surana
अल्प समय में देशभर की पहचान बना प्राकट्य त्रिदेव महादेव स्थल , खुदाई में निकली थी शिवलिंग प्रतिमा
कंवलियास। सोम अमावस्या के पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध त्रिदेव महादेव मंदिर में भक्ति, सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। विशेष धार्मिक आयोजन के दौरान देशभर से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। हजारो की संख्या में भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ प्राप्त किया। मंदिर परिसर में भगवान महादेव का आकर्षक एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु भजनों की मधुर धुनों पर झूमते नजर आए।सोम अमावस्या के विशेष धार्मिक महत्व के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।

भीषण गर्मी के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और कई श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। गर्मी से राहत दिलाने के लिए मंदिर प्रबंधन एवं युवा स्वयंसेवकों द्वारा दिनभर पानी की बौछार की व्यवस्था की गई तथा शीतल पेयजल की निरंतर सेवा उपलब्ध कराई गई।आयोजन की संपूर्ण व्यवस्थाओं में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पार्किंग, प्रसादी वितरण, जल सेवा एवं श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन सहित विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर युवाओं ने अनुशासन और सेवा भावना का परिचय दिया।धार्मिक आयोजन के साथ-साथ गौसेवा के तहत श्रद्धालुओं ने निकटवर्ती शिव प्राज्ञ गौशाला पहुंचकर गौमाताओं को गुड़ एवं हरा चारा खिलाया तथा पुण्य लाभ अर्जित किया।वही जगह जगह शीतल पेय की भी वयवस्था की गई











