मुहर्रम को लेकर टुण्डी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

Deepak Kumar Pandey
टुण्डी : मुहर्रम को लेकर टुण्डी थाना परिसर में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पाण्डेय ने अपील करते हुए अखाड़ा दलों से लाइसेंसी अखाड़ा दल ही अपने निर्धारित रूटों पर अखाड़ा एवं ताजिया जुलूस को निकालने का काम करें।

जबकि थानाध्यक्ष उमाशंकर ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह न फैलाएं साथ ही डी जे एवं अश्लील गानों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा इसके अलावा गिरिडीह गोविन्दपुर मुख्य मार्ग को किसी भी शर्त पर अवरूद्ध नहीं हो इसके लिए कमिटी के लोग विशेष एहतियात बरते आगे थानाध्यक्ष ने कहा कि अखाड़ा व ताजिया जुलूस निकालने से पूर्व थाना को आगाह अवश्य करें।
मौके पर कोल्हर मुखिया विजय कुमार मंडल टुण्डी मुखिया प्रतिनिधि नंदकिशोर रविदास, उपमुखिया संतूलाल किस्कू, अल्पसंख्यक मोर्चा नेता बाबा मनीर मस्तान, जिला परिषद प्रतिनिधि गुरूचरण बास्की,झामुमो नेता अब्दुल रशीद अंसारी,अनवर अंसारी,रजाउदीन अंसारी, कांग्रेस नेता प्रवीण कुमार जायसवाल, शंकर प्रजापति,विजय चौधरी, समाजसेवी शमशेर अंसारी , अंचल निरीक्षक विकास कुमार यादव, भाजपा नेता तिलक मंडल, ज़लील अंसारी,अकरम हुसैन समेत सभी थाना कर्मी मौजूद थे।











