शहरी सेवा शिविर में हो रहे त्वरित काम मिनटों में मिला जन्म प्रमाण पत्र’

भरत शर्मा
पाली, 24 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किये जा रहे शहरी सेवा शिविरों में आमजन के अनेक समस्याओं का समाधान व कार्य किये जा रहे है। साथ ही त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 आमजन के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहे हैं।

जिले की नगर पालिका रानी खुर्द क्षेत्र में आयोजित शिविर में बेरा सोलंकीयान, ढालोप निवासी हजारी मल द्वारा बुधवार 24 जून 2026 को जन्म प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया। नगर पालिका द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कुछ ही मिनटों में डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया।
नगर पालिका रानी खुर्द द्वारा आयोजित इस शिविर में विवाह, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी आवश्यक सेवाएं मौके पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर के दौरान ही प्रार्थी को जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, जिससे उन्हें तत्काल राहत मिली। हजारी मल ने नगर पालिका द्वारा शीघ्र एवं सरल प्रक्रिया से प्रमाण पत्र जारी करने पर संतोष व्यक्त करते हुए राज्य सरकार, नगर पालिका रानी खुर्द, जिला सांख्यिकी विभाग पाली एवं ब्लॉक सांख्यिकी विभाग रानी का आभार जताया।











