पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल आवासीय अनाथ विद्यालय पोखरिया में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

Deepak Kumar Pandey
टुण्डी: पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र के पोखरियां स्थित पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल आवासीय अनाथ विद्यालय में रविवार को प्रगति नसिंग होम धनबाद के तत्वावधान में अध्ययनरत अनाथ बच्चों को नि :शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।साथ ही चिकित्सीय परामर्श भी दी गई। शिविर में विद्यालय के संस्थापक सह विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने शिविर के माध्यम से लोगों को संदेश देते हुए कहा कि स्वस्थ बच्चे राष्ट्र के धरोहर है देश एवं राज्यों की निर्माण में इनकी अहम् भूमिका होती है।

इसलिए नियमित रूप से अपने तथा अपने बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य करें।विदित हो कि पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल आवासीय अनाथ विद्यालय द्वारा लगातार बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता ताकि अच्छे स्वास्थ्य के साथ साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की प्राप्ति कर देश के लिए एक अच्छे नागरिक बन सके क्योंकि आज़ के बच्चे कल के भविष्य है ।शिविर में मुख्य रूप से विधायक मथुरा प्रसाद महतो प्रगति नसिंग होम के लब्धप्रतिष्ठित डॉ प्रभाकर,कर्मचारी गणेश रवानी, नर्स सुशांति कुमारी एलिजा दे, कंपाउंडर गंगाधर कुमार,सूरज तिवारी समेत बड़ी संख्या में अनाथ बच्चे उपस्थित थे।











