News

टुण्डी के लोगों को नल से जल उपलब्ध कराना मेरी पहली लक्ष्य – मीना हेंब्रम

Deepak Kumar Pandey

टुण्डी : झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्षा धनबाद सह ज़िप सदस्या मीना हेंब्रम ने मंगलवार को अपने क्षेत्र संख्या 4 के विभिन्न क्षेत्रों में जिला परिषद की 15 वें वित्त आयोग से निर्मित कुल तीन नये जलमिनार कार्य जिसका कुल प्राक्कलित राशि 10 लाख रुपए है का उद्घाटन कर जनता जनार्दन को समर्पित कर दिया। सर्वप्रथम उन्होंने टुण्डी प्रखंड के रतनपुर पंचायत क्षेत्र के कोकराद गांव निवासी लखींद्र बेसरा के घर के सामने लगे चापानल में जलमिनार कार्य का अधिष्ठापन कार्य का विधिवत दीप प्रज्जवलित कर एवं नारियल फोड़कर नल से जल निकाल कर कार्य का उद्घाटन किया। वहीं,जैंडर रिसोर्स (ग्रामीण केंद्र )टुण्डी, एवं मनियांडीह पंचायत अंतर्गत कन्या विद्यालय मनियांडीह में लगे चापानल में जलमिनार कार्य का विधिवत उद्घाटन किया।

WhatsApp Image 2026 07 14 at 5.58.14 PM WhatsApp Image 2026 07 14 at 5.58.13 PM

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूहों को संबोधित करती हुई ज़िप सदस्या मीना हेंब्रम ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र की ग्रामीणों को नल से जल उपलब्ध कराना मेरी पहली लक्ष्य होगी साथ ही महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया जायेगा जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके। मौके पर मुखिया रेखा देवी, प्रमुख मालती मरांडी, झामुमो नेता जैनुल अंसारी,नुनुलाल बेसरा, फुलचंद बेसरा,मिहिसर हांसदा, अकबर अली अंसारी, लक्ष्मी देवी,प्रभा पाण्डेय, सुनीता देवी,ऱजीत साव संवेदक प्रियांशु कुमार,नीरज कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थीं।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button