News
विधायक भीमराज भाटी का राजपुरोहित समाज के गणमान्य लोगो द्वारा किया गया सम्मान

Ghevarchand Arya
पाली बुधवार 1 जुलाई। विधायक भीमराज भाटी के आज ढोला में आयोजित राजपुरोहित समाज के एक सामाजिक कार्यक्रम में जाते समय हाथलाई स्थित होटल महाराजा में समाज के गणमान्य जनों द्वारा ढोल नगाड़े के साथ बधावणा करके परम्परागत साफा बंधवाकर स्वागत सत्कार किया गया।

विधायक प्रतिनिधि मदनसिंह जागरवाल ने बताया कि इस अवसर पर रूपसिंह धुंधियाड़ी, कुलदीप सिंह बगड़ पूर्व उपखंड अधिकारी, शैतान सिंह जागरवाल खेरवा, संपत सिंह टुकलिया, भवर सिंह हेमावास, सवाई सिंह नोरवा, विक्रम सिंह निंबाड़ा सहित राजपुरोहित समाज के कई लोग मोजूद रहे। अपने स्वागत में विधायक भाटी ने आभार व्यक्त करते हुए कहां की यह सम्मान भाटी का नहीं, आपके विधायक का है। मैं हर समय समाज के हक अधिकारों के लिए उपलब्ध रहुगा।











