News

बाली वार्ड संख्या 14 की नालियों की बदहाल स्थिति, प्रशासन की अनदेखी से बढ़ रहा हादसों का खतरा

Vikram B Rathod

बाली। नगर के वार्ड संख्या 14 में नालियों की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए लगातार परेशानी का कारण बनी हुई है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नालियां खुली और चौड़ी होने के साथ-साथ गंदगी से भरी रहती हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।

हाल ही में एक और हादसा सामने आया, जब अशोक भाई वालचंदजी मेहता (बोरीवली) इस मार्ग से गुजर रहे थे। नाली के किनारे पैर फिसलने से वे गिर पड़े। मौके पर मौजूद राहगीरों और दुकानदारों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें उठाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं यहां अक्सर होती रहती हैं।

क्षेत्रवासियों के अनुसार नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से उनमें कचरा जमा रहता है। नालियां अत्यधिक चौड़ी होने के कारण ऊपर से पूरी तरह खुली हैं। बारिश के दिनों में वार्ड के नुक्कड़ पर पानी भर जाता है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है और दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।

WhatsApp Image 2026 07 19 at 6.36.04 AM WhatsApp Image 2026 07 19 at 6.36.06 AM

सबसे गंभीर बात यह है कि इसी क्षेत्र में निमड़ावाली प्राथमिक विद्यालय स्थित है, जहां प्रतिदिन छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने आते हैं। ऐसे में खुली नालियां बच्चों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बनी हुई हैं।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इन नालियों पर शीघ्र लोहे की मजबूत जालियां लगाई जाएं तथा नियमित सफाई की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों को रोका जा सके।

गौरतलब है कि इस समस्या को लेकर 4 से 5 बार समाचार प्रकाशित किए जा चुके हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है मानो प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा हो।

नोट: इस समाचार के साथ प्रकाशित सभी तस्वीरें जुनाड़ाक खाने की गली, वार्ड संख्या 14, बाली की हैं, जहां नालियों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button