दिव्यांग छात्रा को ट्राई साइकिल भेंट, सेवा भाव ने जीता सभी का दिल

Gautam Kumar Surana
आसींद। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जालरिया की कक्षा 4 की दिव्यांग छात्रा खुशी कुमारी बलाई, जो दोनों पैरों से चलने-फिरने में असमर्थ है, को गुरुवार को ट्राई साइकिल भेंट कर नई उम्मीद दी गई।
छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से श्री नारायण जी भदाला (नारायण भदाला सेवा संस्थान, अगरपुरा) तक पहुँचा। उनकी अपील पर बालाजी के परम भक्तों के सहयोग से ट्राई साइकिल की व्यवस्था की गई। इसके बाद श्री राजू जी लोहार, श्री भेरूजी बेरवा एवं श्री नारायण जी अहीर लगभग 150 किलोमीटर दूर राशमी से स्वयं ट्राई साइकिल लेकर विद्यालय पहुँचे और छात्रा को उसके परिजनों की उपस्थिति में सुपुर्द की।
इस अवसर पर संस्था प्रधान श्री भगवती लाल जी जीनगर, शारीरिक शिक्षक हर्षित जैन, शिक्षक ईश्वर लाल जाट,गोपाल लाल बंजारा,श्री किशन लाल गुर्जर, श्री ललित कुमार रत्नू, दिनेश चंद्र नुवाल,श्री शिव प्रसाद शर्मा,दुर्गा देवी ।सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने सभी भामाशाहों का हार्दिक स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
विद्यालय परिवार ने विशेष रूप से श्री नारायण जी भदाला का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके सेवा भाव ने एक दिव्यांग बेटी के जीवन में नई आशा का संचार किया है। प्रभु श्रीराम एवं गौमाता का आशीर्वाद उन पर सदैव बना रहे तथा वे इसी प्रकार मानव सेवा के कार्यों से समाज को प्रेरित करते रहें।











