भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी द्वारा आयोजित हड्डी जांच शिविर में 204 रोगियों की जांच

सादड़ी। भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी के तत्वावधान में स्थानीय राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में आयोजित निःशुल्क हड्डी जांच शिविर में 204रोगियों की जांच कर औषधि वितरित की गई।
भारत विकास परिषद के सचिव डा गिरधारी लाल देवडा ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सक डा ललित राठौड़ ,डा पल्लवी डांगी व नितिशा शाह के निर्देशन में राहुल सिंह द्वारा 204रोगियों की बीएमडी मशीन से जांच कर की गई तथा एमिल फार्मा व ए के एजेंसी के सौजन्य से चिकित्सकीय टीम द्वारा लिखी गई औषधि का वितरण किया गया।भारत विकास परिषद के संरक्षक हस्तीमल वैष्णव,अध्यक्ष सुशीला सोनी व कोषाध्यक्ष विजय सिंह गौड़ के नेतृत्व में भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी द्वारा शिविर में सेवा देने वाले चिकित्सकों व मेडिकल टीम का स्मृतिचिन्ह देकर बाहुमान किया गया।

चंपालाल सोलंकी, गणपत लाल वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, निशा, हिया, अरविंद, प्रमोद व मंजू ने शिविर की व्यवस्थाएं संभाली।इस अवसर पर ओगडराम सोलंकी, एडवोकेट हीर सिंह राजपुरोहित, दिलीप सोनी, कालुराम माली, शिवलाल राईका, महेंद्र रावल व कमलेश रावल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि भारत विकास परिषद संपर्क ,सहयोग,संस्कार,सेवा व समर्पण के सूत्रों के साथ स्वस्थ ,संस्कारित व समर्थ भारत के लिए कार्य करती है।











