गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में परमार ने आश्रम पहुंचकर गुरुदेव भगवंत का किया सम्मान

Vikram B Rathod
नारलाई। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई बाली के आयोजक नरेन्द्र परमार ने श्री जैकलजी आई माता धाम, नारलाई पहुंचकर दर्शन किए तथा गुरुदेव भगवंत के श्रीचरणों में वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर नरेन्द्र परमार ने जति भगा बाबाजी एवं भंवर महाराज (फुला बाबा जी) का माला, शाल एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। इसके पश्चात गुरुदेव ने नरेन्द्र परमार का साफा एवं दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया तथा उनके सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान धीरज चारण, शेषाराम चौधरी, नरेश वर्मा, हितेश सोनी, गणेश भाटी, दिनेश सिंह एवं मुनीम लक्ष्मण सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। गुरुदेव ने धीरज चारण, शेषाराम चौधरी, नरेश वर्मा एवं हितेश सोनी का भी दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। गुरु पूर्णिमा के इस आध्यात्मिक एवं श्रद्धामय आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त कर धर्म एवं संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।











