News

महंगा मोबाइल लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल

भरत शर्मा


पाली, 5 अगस्त। नगर निगम के संविदाकर्मी प्रदीप हंस, अजय बारेशा तथा नयी किरण संस्थान की राजश्री चौहान ने 90 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक डॉ. अम्बादान का हजारों रुपये मूल्य का खोया हुआ मोबाइल सुरक्षित लौटाकर ईमानदारी और मानवता की मिसाल पेश की।

डॉ. अम्बादान का मोबाइल मंगलवार सुबह दूध लेने जाते समय गिरने से खो गया था। कचरा संग्रहण के दौरान प्रदीप हंस और अजय बारेशा को मोबाइल मिला। उन्होंने मोबाइल में उपलब्ध संपर्कों के आधार पर नयी किरण संस्थान की राजश्री चौहान से संपर्क किया, जिनके सहयोग से मोबाइल मालिक का पता लगाकर सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया।

WhatsApp Image 2026 08 05 at 9.06.43 PM

मोबाइल वापस मिलने पर डॉ. अम्बादान भावुक हो गए और उन्होंने दोनों संविदाकर्मियों एवं राजश्री चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज भी समाज में ईमानदारी और मानवता जीवित है। उन्होंने खुशी से दोनों कर्मियों को सम्मानस्वरूप पुरस्कार राशि भी प्रदान की।

यह घटना समाज में विश्वास, ईमानदारी और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने वाली प्रेरणादायक मिसाल बन गई।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button