विधायक अशोक कुमार कोठारी की जनसुनवाई में उमड़े लोग, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

Praveen Sen
लुनिया टाईम से कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक कांचीपुरम गेट स्थित निम्बार्क आश्रम के पास विधायक कार्यालय में नियमित जनसुनवाई कर रहे हैं। इस दौरान वे आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं।

आज की जनसुनवाई में नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण डाड, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भगवान सिंह चौहान एवं निगम के पूर्व महापौर रामनाथ योगी भी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव दिए तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। विधायक अशोक कुमार कोठारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आमजन की हर उचित समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।











