News

स्काउट गाइड केंद्र पर वृक्षारोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प, स्काउट गाइड गतिविधि बालकों में आत्मविश्वास जगाती है – सहायक निदेशक

Hanuman Singh Rao

राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय पाली के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय राज्य पुरस्कार गाइड एवं रेंजर शिविर का आयोजन दिनांक 03 से 07 अगस्त तक जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में किया जा रहा है, शिविर में आज गाइड एवं रेंजर द्वारा पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया गया|

सी ओ गाइड डिंपल दवे ने बताया कि 05 दिवसीय शिविर में 167 गाइड और 09 रेंजर एवं 20 यूनिट लीडर, सर्विस रोवर रेंजर सहित 205 संभागी सहभागिता कर रहे हैं| स्काउट गाइड कार्यालय में आज आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा शिविर का अवलोकन कर संभागियों को संबोधित कर मार्गदर्शन प्रदान किया|

सी ओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि राज्य पुरस्कार गाइड प्रशिक्षण शिविर में आज सहायक स्टेट कमिश्नर गाइड नूतन बाला कपिला, जिला उपाध्यक्ष सीमा त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष ताराचंद जैन, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड लीला जैन, सहायक निदेशक दौलाराम मेघवाल, पूर्व सहायक निदेशक सोहनलाल भाटी, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पा परिहार एवं स्थानीय संघ के सचिव पुरुषोत्तम पुरी गोस्वामी, महावीर सिंह रघुनाथ राम मीणा, हस्तीमल सेन, मांगीलाल दहिया, गजेंद्र सिंह, अवधेश लखावत आदि उपस्थित रहे |

WhatsApp Image 2026 08 06 at 6.20.44 PM WhatsApp Image 2026 08 06 at 6.20.42 PM WhatsApp Image 2026 08 06 at 6.20.41 PM

शिविर को संबोधित करते हुए सहायक स्टेट कमिश्नर गाइड नूतन बाला कपिला ने कहा कि बालिकाओं को गाइड के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर राज्य पुरस्कार ओर राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारण कर स्वयं के स्वभाव में लीडरशिप ओर स्वावलम्बी बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए|

सहायक निदेशक दौलाराम मेघवाल ने अपने छात्र जीवन में स्काउट गतिविधियों की स्मृतियों को साझा करते हुए स्काउट गाइड प्रवृति से मन से जुड़कर सदाचार को जीवन में अपनाना चाहिए, उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड गतिविधि बालकों में आत्मविश्वास जगाती है, व्यक्ति को विपरीत परिस्थितियों में भी धैर्य ओर समझ से निर्णय करने की क्षमता प्रदान करने वाली एकमात्र गतिविधि है, शिविरों में प्रत्येक संभागी को लीडरशिप करने का मौका प्राप्त होता है|

शिविर में भाग ले रही गाइड द्वारा उपस्थित अतिथियों के समक्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक के मंचन के माध्यम से सोशल मीडिया की लत से बचने के विषय में नाटक प्रस्तुत किया| अतिथियों ओर गाइड द्वारा जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में वृक्षारोपण कर की कर पौधों की सार संभाल की जिम्मेदारी ली|

दिनांक 06 अगस्त 2026

गोविन्द मीना
सी ओ स्काउट
जिला मुख्यालय पाली

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button