उदयपुर से पहुंचा सुराणा भक्त मंडल, कंवलियास सुसवाणी माताजी के किए दर्शन

गौतम सुराणा कंवलियास
50 से अधिक महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने दिनभर की भक्ति-आराधना, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
कंवलियास। उदयपुर से अलसुबह रवाना हुआ 50 से अधिक महिला-पुरुष श्रद्धालुओं का सुराणा भक्त मंडल रविवार को कंवलियास स्थित सुसवाणी माताजी मंदिर पहुंचा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में माताजी के दर्शन कर दिनभर भक्ति-आराधना, भजन-कीर्तन एवं आरती में भाग लिया। भक्ति के माहौल में महिलाएं भजनों पर झूमती नजर आईं।संघ अध्यक्ष रविंद्र सुराणा ने बताया कि उदयपुर से रवाना हुआ भक्त मंडल परासली नाकोड़ा पार्श्वनाथ की 36 फीट ऊंची प्रतिमा के दर्शन करते हुए कंवलियास स्थित सुसवाणी माताजी मंदिर पहुंचा। यहां श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माताजी के दर्शन किए तथा सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन और आरती में भाग लिया।इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

भजनों के दौरान महिला श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमती नजर आईं। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए माताजी का आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर संघ के महामंत्री अशोक सुराणा, ट्रस्ट सचिव गौतम सुराणा, ट्रस्टी सुरेंद्र सुराणा, महेंद्र प्रजापत, पुजारी उदयलाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।ट्रस्ट द्वारा सभी का स्वागत किया गया











