मोरी टेशन काम्बेश्वर महादेव गेट के सामने चलती बाइक बनी आग का गोला,बाइक सवार ने कूदकर बचाई जान

डीके देवासी
उपखण्ड बाली दुदनी क्षेत्र मोरी टेशन पर काम्बेश्वर महादेव गेट बुधवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब काम्बेश्वर महादेव के ठीक सामने एक चलती बाइक अचानक आग का गोला बन गई न्यूज़ लाइव रिपोटिंग कर डीके देवासी देखते ही देखते हीरो हौंडा पैशन टी ब्लू धू-धूकर जल उठी और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह खाक हो गई
हालांकि राहत की बात यह रही कि बाइक सवार युवक आग की जाल से थोड़ा मुंह बाल जला समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली. जिससे बड़ा हादसा टल गया दरअसल, बेडा क्षेत्र के मोरी टेशन के पास कामेश्वर महादेव गेट साम्बरवाड़ा गांव निवासी मगाराम गरासिया अमावस्या होने से घर लौट रहे थे जैसे ही उनकी बाइक काम्बेश्वर महादेव गेट के समीप पहुंची, इंजन के पास से अचानक लपटें निकलने लगी. शुरुआत में उन्हें इसका अहसास नहीं हुआ, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने बाइक के निचले हिस्से से आग उठती देख शोर मचाया. चेतावनी मिलते ही तुरंत बाइक रोकी और कूदकर खुद को सुरक्षित किया











