इंद्रा कॉम्प्लेक्स, भायंदर पश्चिम में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

Vikram B Rathod
मुंबई। भायंदर पश्चिम स्थित इंद्रा कॉम्प्लेक्स को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी लिमिटेड, 60 फीट रोड पर 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर सोसायटी के चेयरमैन समीर बजाज, सेक्रेटरी विक्रम बी. राठौड़, कोषाध्यक्ष निमेश वोरा सहित कमेटी सदस्यों एवं सोसायटी के रहवासियों ने मिलकर ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और तिरंगे को सलामी दी गई।
समारोह में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्”, “जय हिंद”, “इंकलाब जिंदाबाद”, “वीरों का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान” और “मेरा देश, मेरी पहचान” जैसे देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा तिरंगे वाली टी-शर्ट पहनकर स्वतंत्रता दिवस की खुशी मनाई।
भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत इंद्रा कॉम्प्लेक्स में घर-घर तिरंगा फहराया गया, जिससे पूरे परिसर की रौनक और देशभक्ति का माहौल और भी बढ़ गया। कॉम्प्लेक्स की महिलाओं ने भी समारोह में विशेष उत्साह के साथ भाग लिया।
समारोह के दौरान रहवासियों का मुंह मीठा करवाया गया तथा बंदी सेव के पैकेट वितरित किए गए। सभी रहवासियों ने एकजुट होकर राष्ट्रीय पर्व में सहभागिता निभाई।


इस अवसर पर सोसायटी के पूर्व सक्रिय सदस्य शांतीलाल जैन, राजेश शाह, दीपक शाह, राजेंद्र जैन, पियुष अग्रवाल, करण भंडारी, कमलेश शाह और मितेश शाह सहित अनेक गणमान्य रहवासी उपस्थित रहे।
इसके अलावा विपुल शाह, मनीष बोटादरा, मनोज शाह, सुरेश भाई, प्रविण राठौड़ (पिंटू), सुरेश जैन, अश्विन शाह, भरतभाई, भरत जैन, प्रकाश मोदी, दिलखुश परमार, राघव बजाज, लावण्या बजाज, धवल मेहता, ममता राठौड़, धरती धवल मेहता, राखी राठौड़, ममता परमार, कविता बाफना, दिशा बजाज, मिथिला शाह, सीमा शाह, प्रियंका जैन, हेतल बोहरा, पिंकी जैन, आलिया, आरव और राजवी चौकसी सहित आदि बिल्डिंगों के अनेक रहवासी उपस्थित रहे।
समारोह के अंत में सभी ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।











