ग्राम खोखरा में श्री अखण्ड हरि कीर्तन सप्ताह समारोह का आयोजन आगामी 29 अगस्त से लेकर 5 सितम्बर तक भव्य आयोजन होंगा

गोपाल सिंह खोखरा
भक्ति का अनूठा संगम 29 अगस्त से मन्दिर पुजारी ने बताया कि हनुमान जी मन्दिर प्रांगण खोखरा में इस बार 31 वा खड़ी सप्ताह का आयोजन होंगा। इस सात दिवसीय कार्यक्रम में 31 अगस्त को कजली तीज पर्व 02 सितम्बर ऊब छठ पर्व 04 सितम्बर को जन्मास्टमी पर्व और 05 सितम्बर को संत समागम , भव्य जुलूस और महाप्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का गाँव परिक्रमा के साथ समापन होंगा। यह धार्मिक कार्यक्रम वर्ष 1996 से शुरू हुआ जो कि पिछले 30 वर्षों से अनवरत चला आ रहा है। जिसमे क्षेत्र की विभिन्न पुरूष भजन मंडली ओर महिला भजन मण्डली के साथ जिले भर के नामी भजन कलाकारों द्वारा 24 घण्टे अनवरत भजन स्तुति की जाती है। इस कार्यक्रम में गाँव के स्थानीय व प्रवासी बन्धु बढ़ चढ़कर पूर्ण जोश के साथ भाग लेते हैं। भक्ति के इस अनूठे संगम 36 क़ौम के लोग शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाते हैं।






