News
श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष निर्वाण कल्याणक पर भव्य आंगी

Vikram B Rathod
भायंदर। रत्न-ईदरा कॉम्प्लेक्स स्थित भगवान श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन देरासर में भगवान शंखेश्वर पार्श्वनाथ दादा के मोक्ष निर्वाण कल्याणक के निमित्त भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान, महावीर स्वामी भगवान एवं आदिश्वर भगवान की आकर्षक एवं भव्य आंगी सजाई गई।
भव्य आंगी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भक्तों की दर्शन के लिए लंबी कतार लगी रही। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भगवान के दर्शन कर धर्मलाभ लिया।

उल्लेखनीय है कि इस जिनालय की 32वीं ध्वजारोहण वर्षगांठ 3 जून 2026 को हर्षोल्लास एवं धार्मिक वातावरण में मनाई गई थी।











