मतदान करने से ही लोकतंत्र होगा सशक्त- सीबीईओ प्रजापत

देसूरी/ पाली| प्रदेश में नगरीय निकायों के चुनाव के मध्य नजर निर्वाचन आयोग द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत उपखंड अधिकारी देसूरी विश्वजीत सिंह के निर्देशानुसार आज सादडी नगरपालिका क्षेत्र के पीएमश्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय महाविद्यालय में विधार्थियों को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गयी।
वरिष्ठ शिक्षक,कर्मचारी नेता एवं उत्सव प्रभारी प्रकाश मेवाडा मुंडारा ने बताया की स्वीप कार्यक्रम के तहत मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देसूरी लालाराम प्रजापत व संदर्भ व्यक्ति जसवंत सिंह सोलंकी की उपस्थिति व सानिध्य में मॉक पोल का आयोजन कर विधार्थियों को निर्वाचन की वास्तविक प्रकिया के बारे में जानकारी दी गई ।
सीबीईओ प्रजापत ने नव व युवा मतदाताओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे मे जानकारी देते हुए कहा की प्रत्येक मतदाता को लोकतंत्र के इस महायज्ञ में अपने वोट का उपयोग जरूर कर लोकतंत्र को सशक्त बनाना चाहिए। वोट देने का अधिकार मतदाता का सबसे बड़ा अधिकार हैं।
विधालय के इएलसी प्रकोष्ठ प्रभारी कन्हैया लाल माली ने मॉक पोल यानी दिखावटी चुनाव की प्रक्रिया संपन्न करवाई। कक्षा 12 वी व 11वी विधार्थियों ने पोलिंग एजेंट, मतदान अधिकारी, पीठासीन अधिकारी व मतदाताओं की भूमिका निभाई। इस अवसर पर संस्था प्रधान मधु कुमारी गोस्वामी, कन्हैया लाल माली,मनीषा ओझा, कविता कंवर, प्रकाश मेवाडा मुंडारा, सरस्वती पालीवाल, श्रीपाल सिंह,सुशीला सोनी, मनीषा सोलंकी, रमेश वछेटा, रमेश सिंह राजपुरोहित, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया व पुरुषोत्तम राव उपस्थित रहें।











