News

रामदेवरा पदयात्रियों के लिए नई धनारी सरूपगंज फोरलेन पर राम रसोड़ा शुरू, सर्वजातीय बंधुओं ने किया उद्घाटन

माधुराम प्रजापत


सरूपगंज बाबा रामदेवजी के दर्शनार्थ जा रहे पैदल श्रद्धालुओं (जातरुओं) की सेवा और सुविधा के लिए नई धनारी सरूपगंज बापा सीताराम होटल के पास फोरलेन हाईवे पर भव्य ‘राम रसोड़े’ का शुभारंभ किया गया। इस राम रसोड़े का उद्घाटन सर्वजातीय समाज के प्रबुद्ध बंधुओं द्वारा संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार और बाबा के जयकारों के साथ किया गया।
राम रसोड़े के शुरू होने से हाईवे से गुजरने वाले हजारों पदयात्रियों को 24 घंटे चाय, नाश्ता और शुद्ध भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था मिलेगी।

निःस्वार्थ सेवा की अनूठी मिसाल

उद्घाटन अवसर पर उपस्थित प्रबुद्धजनों ने बताया कि बाबा रामदेव जी के दरबार में जाने वाले भक्तों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इस राम रसोड़े में पदयात्रियों के लिए केवल भोजन ही नहीं, बल्कि विश्राम और प्राथमिक चिकित्सा की भी समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि लंबी दूरी तय कर रहे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

WhatsApp Image 2026 08 29 at 8.42.03 PM

सामाजिक समरसता का संदेश

कार्यक्रम में सर्वजातीय समाज की भागीदारी ने सामाजिक समरसता और भाईचारे की अनूठी मिसाल पेश की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह रसोड़ा पूरी भादवा सुदी मेले के दौरान निरंतर संचालित रहेगा, जहाँ हर दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं को प्रेम और आदर के साथ महाप्रसाद कराया जाएगा।

उद्घाटन के दौरान स्थानीय ग्रामीण, भामाशाह और बड़ी संख्या में रामदेवरा जाने वाले पदयात्री उपस्थित रहे। पहले ही दिन सैकड़ों जातरुओं ने राम रसोड़े में जलपान और भोजन ग्रहण कर आयोजकों का आभार जताया। बाबा रामदेव कमेटी के भक्त प्रभुराम कलबी सरूपगंज, गोविंद प्रजापत, किशोर प्रजापत , प्रभु प्रजापत दीपाराम, लादूराम कलबी रणछोड़ प्रजापत, ओटमल सुआरा नारायणलाल प्रजापत, अमृत प्रजापत समेत काफी संख्या में भक्त मौजूद थे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button