News

20 फीट ऊंची मटकी फोड़ प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र, कृष्ण जन्म से लेकर रासलीला तक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

मोनू सुरेश छीपा।


आलोक सेंट्रल स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, 160 नन्हे कलाकारों ने जीवंत कीं कृष्ण लीलाएं


शाहपुरा। आलोक सेंट्रल स्कूल, शाहपुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं लीलाओं पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 160 नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने श्रीकृष्ण सहित विभिन्न पात्रों की मनमोहक वेशभूषा धारण कर शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में खाटू श्याम, श्रीनाथजी, गोवर्धन पर्वत, मल्ल युद्ध और कृष्ण रासलीला विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। विद्यार्थियों ने कृष्ण जन्म, यशोदा-कृष्ण संवाद, रासलीला और मीरा नृत्य-नाटिका सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के प्रसंगों को मंच पर सजीव कर दिया। कृष्ण जन्म पर आधारित झांकियों और नाट्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।

20 फीट ऊंची मटकी फोड़ बनी आकर्षण

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण करीब 20 फीट की ऊंचाई पर बांधी गई मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही। विद्यार्थियों ने उत्साह और साहस के साथ मटकी फोड़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में मौजूद अभिभावकों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

WhatsApp Image 2026 09 04 at 8.05.18 PM

संस्कृति और संस्कारों से जोड़ते हैं ऐसे आयोजन

कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कवि कैलाश मंडेला ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के लिए ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहना आवश्यक है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

संचिना मंच के अध्यक्ष रामप्रसाद पारीक ने कृष्ण नाट्यों का निर्णायक के रूप में मूल्यांकन किया और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। वहीं भारत विकास परिषद के अध्यक्ष पवन बांगड़ ने विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि “संगीत भारत की आत्मा है।” उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा और कार्यक्रम की भव्यता की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य विरेंद्र व्यास ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को बधाई दी।

इस अवसर पर उषा शर्मा, दुर्गा लाल धाकड़, शैलेंद्र सिंह राणावत, आरती शर्मा, सुषमा सेन, विष्णु जांगिड़, राजेश सेन, मुकेश तेली, गुड्डी बानो, सिताराम गुर्जर, किशन लाल धाकड़, मुरली बंजारा, देव किशन कोली, गौतम तिवाड़ी, अंजली शर्मा, चेस्टा शर्मा, अंशिका चेचाणी, आयुष आचार्य, धीरेंद्र पांचाल, खुशबू राठौड़, स्नेहा सेन, नैना पांचाल, फरजाना बानो, सुमन यादव, किरण जांगिड़, पायल नायक, रेखा प्रजापत, दिव्या श्रीवास्तव, हेम कंवर, सुचिता कांटिया सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button