जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में मॉडर्न सेकेंडरी स्कूल कंवलियास बना विजेता

गौतम सुराणा
कंवलियास। उखलिया में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय प्रतियोगिता के अंतर्गत 14 वर्ष छात्र वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मॉडर्न सेकेंडरी स्कूल कंवलियास की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल में मॉडर्न सेकेंडरी स्कूल ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कंवलियास की टीम को 25-12 से हराया। मॉडर्न स्कूल ने 13 गोल के अंतर से मुकाबला जीतकर प्रतियोगिता में अपनी श्रेष्ठता साबित की।टीम की इस सफलता में कोच दुर्गेश सिंह राठौर के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रतियोगिता में विजेता बनकर लौटे खिलाड़ियों का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा।इस अवसर पर मॉडर्न सेकेंडरी स्कूल के निदेशक किशोर छतवानी ने सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का विषय है।
विदित हो की मॉडर्न पब्लिक स्कूल का हैंडबॉल में यह प्रदर्शन लगातार सफलता की कड़ी को आगे बढ़ाता है। इससे पूर्व भी 68वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय हैंडबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी करते हुए मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने खिताब पर कब्जा जमाया था। विद्यालय की टीम की लगातार उपलब्धियों से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिल रहा है।











