News

श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई बाली द्वारा आयोजित श्री वैष्णोदेवी माता दी दर्शन यात्रा एवं शिवखोरी दर्शन यात्रा का जम्मू में समापन

Vikram B Rathod

श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई बाली द्वारा आयोजित श्री माता दी दर्शन यात्रा का जम्मू में 28 सितंबर को समापन कार्यक्रम साधु संतों की निश्रा में सम्पन्न हुआ। आयोजक नरेन्द्र परमार ने बताया कि मंडल द्वारा आयोजित 15 वीं पुरुष निःशुल्क श्री माता दी दर्शन यात्रा शिवखोरी दर्शन में हरिजन से गिरिजन 36 कौम के 32 गांवों के 60 सदस्य बंधुओं ने भाग लिया । यात्रा समापन कार्यक्रम श्री राम मंदिर जम्मू के संत प्रदीप महाराज एवं उनके शिष्य एवं केसरिया कंवर भोपाजी भंवर लाल सीरवी सोजत की निश्रा में सम्पन्न हुआ। 15 वीं अखंड निःशुल्क यात्रा अमृत जीपरमार निवास स्थान से 24 सितंबर से शुरू हुई थी मंडल के देवेंद्र दवे द्वारा संतों एवं भोपाजी का माला एवं दुपट्टा एवं मोमेंटो से स्वागत किया गया।

WhatsApp Image 2026 09 29 at 4.19.24 AM 1 WhatsApp Image 2026 09 29 at 4.19.24 AM

कार्यक्रम में अतिथि मंगलसिंह चौहान कोठार एवं देवेंद्र दवे भाटूंद रहे इनका नरेन्द्र परमार ने माला दुपट्टा एवं मोमेंटो से स्वागत किया। उक्त समापन कार्यक्रम दर्शनार्थी सदस्य बंधुओं द्वारा हमेशा की तरह इस बार भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम में आयोजक नरेन्द्र परमार ने मंडल के कार्य की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि मंडल द्वारा 15 साल के कार्यकाल में 130 रक्तदान शिविर, 11 नेत्र शिविर, आर्थोपेडिक शिविर, कैंसर शिविर, महिला जांच शिविर, कोविड आपदा , बाढ़ राहत के सेवार्थ कार्य सराहनीय रहे और आगे भी मंडल द्वारा जारी रहेंगे। माता दी यात्रा अनुशाहन, संयम, संगठन की प्रतीक है। राष्ट्र हित, हिंदू धर्म हित संगठित होकर सेवार्थ कार्य ही मंडल की पहचान है। 16 वी यात्रा 2027 में होगी ।

यात्रा से पूर्व मंडल द्वारा 7 से 8 रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसके तहत 26 दिसंबर को बाली में रक्तदान होगा। परमार द्वारा सर्वसम्मति से 2026 से 2027 के लिए यात्रा संयोजक के निमित नेती राम जणवा, सह संयोजक मदन सिंह खिड़ा रा गांव, सह संयोजक रामपाल मेवाड़ा के नाम की घोषणा की गई उपस्थित सदस्य बंधुओं ने अनुमोदना की। समापन में संत प्रदीप महाराज ने कहा कि नरेन्द्र परमार परिवार द्वारा आयोजित 15 वी यात्रा बिना माताजी के आशीर्वाद संभव नहीं।

हम सभी को प्रेरणा लेते हुए देश और राष्ट्र हित इस हवन में सभी को अपना समर्पण करते हुए आगे बढ़ना है। कार्यक्रम का संचालन मोती सिंह राव ने किया परमार द्वारा उपस्थित दर्शनार्थी सदस्य बंधुओं का तिलक माला, मोमेंटो से स्वागत किया। समापन समारोह आयोजन समिति ने आयोजक नरेन्द्र परमार का तिलक ,साफा, शाल और माताजी का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। इस दौरान समिति के नेती राम, मदन सिंह, गिरिराज सिंह, भूराराम , लक्ष्मण गोगड़, मोती सिंह राव, सुरेंद्र सिंह साचोड़ी एवं सभी सदस्य उपस्थित रहे

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button