महापौर बुबकियां ने वार्ड 33 में किया स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Ghevarchand Arya
पाली, 7 अक्टूबर । नगर निगम पाली की महापौर नमिता विकास बुबकियां ने बुधवार को वार्ड संख्या 33 में स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था निरीक्षण का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए उन्होंने वार्ड में नियमित रूप से सफाई करवाने, कचरे का समय पर उठाव सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कड़े लहजे में कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी ।
उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा वातावरण उपलब्ध करवाना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई, कचरा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा स्वच्छता संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।

महापौर ने स्वच्छ पाली के लिए नगर निगम के प्रयासों के साथ आमजन की सहभागिता के तहत वार्डवासियों से स्वच्छता व्यवस्था में सहयोग करने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त देवीलाल बोचल्या, अधि.अभियंता यांत्रिक कलीम अशरफ, सीएसआई दिलीप जावा, सफाई विभाग के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारीयों के साथ पार्षद विक्रमपाल सिंह, नरेश पंवार, छगनलाल मेघवाल, दिनेश देवासी, पूर्व पार्षद विकास बुबकियां सहित वार्ड के अनेक नागरिक मोजूद रहे।











