पाली में 11 अक्टूबर को होगा दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन, राष्ट्र संयोजिका प्रज्ञा महाला रहेंगी मुख्य वक्ता

Ghevarchand Arya
विश्व हिन्दू परिषद पाली की मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की ओर से 11 अक्टूबर को शहर में शक्ति संचलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2.30 बजे लोढ़ा स्कूल, पाली से आयोजित होगा जो रामदेव रोड़ माली समाज भवन पहुचकर सम्पन्न होगा ।
विहिप प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि कार्यक्रम में दुर्गावाहिनी की राष्ट्रीय संयोजिका प्रज्ञा महाला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगी। आयोजन को लेकर मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

दुर्गावाहिनी जिला संयोजिका प्रियंका माली ने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व पाली शहर के सामाजिक संगठन, महिला मंडल, व समाज मंडल की माताओं व बहनों की बड़ी बैठक का आयोजन किया गया जिसमें ज्यादा से ज्यादा माताएं बहने शक्ति संचलन मे हिस्सा ले ऐसा संकल्प दिलाया गया ।
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जोधपुर प्रांत मातृशक्ति संयोजिका कुसुम थावानी, दुर्गावाहिनी प्रान्त संयोजिका विनीता तनवानी, पाली विभाग मातृशक्ति संयोजिका रेखा सोलंकी, पाली विभाग दुर्गा वाहिनी संयोजिका संतोष वैष्णव, हेमा प्रजापत, हेमलता परिहार , प्रकाश कंवर, जीनल प्रजापत, गुनगुन सैन, प्रियंका पवार , चंचल सोनी , खुशबू सोनी, जया कुमावत, भावना सोनी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रही ।











