News

पंजाब केसरी विजय वल्लभ सूरीश्वरजी की पुण्यतिथि पर विशाल गुणानुवाद सभा

Jethmal B Rathod

पालीताणा :- श्री शत्रुंजय महातीर्थ की पावन भूमि पर *पालनपुर यात्रिक निवास में प्रतिवर्ष की भ्रांति इस वर्ष श्री आत्म वल्लभ आत्मोंद्धारक चातुर्मास के अंतर्गत *परमोपकारी युगवीर,पंजाब केसरी आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरिश्वर जी महाराज की 72वीं पुण्यतिथि तीर्थ पर विराजमान संतों की उपस्थिति में आयोजित की गई। तलेटी दर्शन के प्रश्चात पालनपुर यात्रिक निवास धर्मशाला के प्रांगण में* गुरु वल्लभ की प्रतिकृति के समक्ष एवं पूज्य आचार्य श्री प्रबोधचंद्र सूरीश्वर जी महाराज (चकाचक),पूज्य,श्रुत भास्कर, गच्छाधिपति आचार्य श्री विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर जी महाराज की पावन निश्रा में दीप प्रज्वलित कर श्री वल्लभ गुरु के चरणों में प्रार्थना की गई।

पूज्य गच्छाधिपति ने सभा का संचालन करते हुए पालीताणा में बिराजमान सर्व समुदाय के गुरु भगवंतों को गुणानुवाद करने का क्रमशः अवसर प्रदान किया जिसमें *पूज्य उपाध्याय श्री संयमचन्द्र विजय जी म.सा,पूज्यआचार्य श्री वैराग्यरत्न सागर सूरीजी म.सा, पूज्यआचार्य श्री अरुणोदय सागर सूरीजी म.सा, मुनि श्री हितरति विजय जी म.सा, मुनि श्री नीतिरत्न विजयजी म.सा, पूज्यआचार्य श्री जीतरत्नसागर जी म.सा, आचार्य श्री धर्मध्वज सूरिश्वर जी म.सा, मुनि श्री भव्यरत्न विजय जी म.सा, आचार्य श्री रम्यचंद्रसागर जी म.सा, आचार्य श्री युगोंदयप्रभ सूरी जी म.सा, मुनि श्री भुवनहर्ष विजयजी म.सा, पूज्य मुनि श्री जयभद्र विजय जी म.सा, ने गुणानुवाद प्रवचन दिया व गुरु वल्लभ ने जिनशासन के लिए किए कार्यों को याद किया। अंत में पूज्य आचार्य भगवंत श्री प्रबोधचंद्र सूरीश्वर जी महाराज साहेब ने गुरु वल्लभ के आदर्श जीवन चरित्र पर गुणानवाद किया। उन्होंने कहा वे हमेशा अमर रहेंगे।उन्होंने जिन से लेकर जन के लिए भी उतना ही सोच।

पधारे हुए सभी गुरुभगवन्तों का आभार प्रकट किया।ज्ञात हो
पालनपुर यात्रिक निवास ट्रस्ट मंडल 12 वर्षों से प्रति वर्ष पुण्य तिथि पर गुणानुवाद सभा का आयोजन कर गुरुदेव के उपकारों का स्मरण करते हैं। पुण्य तिथि निमित पूज्य साध्वी जी महाराजों की पावन प्रेरणा से सामूहिक आयंबिल तप एवं प्रभावना आदि अनेक मांगलिक कार्य हुए।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button