News
सीतारामजी की बावड़ी पर 11 अक्टूबर से होगा रामचरितमानस का नवाह्न पारायण

संत अर्जुनराम महाराज करेंगे मानस पाठ, नौ दिवसीय आयोजन में उमड़ेगी श्रद्धा और भक्ति ।
प्रवीण सेन। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर श्री सीताराम रामायण मंडल सेवा समिति के तत्वावधान में सीतारामजी की बावड़ी पर 11 से 19 अक्टूबर तक श्रीरामचरितमानस के नवाह्न पारायण का आयोजन होगा।
समिति के कैलाश नुवाल ने बताया कि पारायण प्रतिदिन सुबह 7:30 से 10 बजे तक होगा। इस दौरान जोधपुर के प्रसिद्ध रामायणी एवं मानस मर्मज्ञ संत अर्जुनराम महाराज व्यास पीठ से श्रीरामचरितमानस का पाठ करेंगे।
नौ दिवसीय आयोजन में श्रद्धालुओं को रामचरितमानस के आध्यात्मिक संदेशों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां की जा रही हैं।
समिति ने श्रद्धालुओं से नवाह्न पारायण में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया है।











