पाली में 51 वी श्री रामलीला का मंगलवार को रात्री साढे आठ बजे होगा भव्य शुभारंभ

घेवरचन्द आर्य पाली
पाली। विजयदशमी पर्व पर श्री रामलीला कमेटी द्वारा नो दिवसीय 51 वी श्री रामलीला का मंगलवार को रात्री 8.30 बजे मुख्य अतिथि कमेटी अध्यक्ष परमेश्वर जोशी सहित पदाधिकारियों द्वारा श्रीराम लीला मंचन का पर्दा उठाकर भव्य शुभारंभ करेंगे । इस अवसर पर सचिव हीरालाल व्यास, कोषाध्यक्ष मांगु सिंह दुदावत, निर्देशक हरिचरण वैष्णव, सह निर्देशक गणेश परिहार, तकनीकी निर्देशक जीवराज चौहान, देवीलाल पंवार, रोहित शर्मा, मुरली मनोहर बोडा सहित कलाकार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम महर्षि वाल्मीकि और वाणी की अधिष्ठात्री सरस्वती का पूजन अर्चन कर सफल मंचन के लिए आर्शीवाद लेंगे।
सचिव हीरालाल व्यास ने बताया कि रामलीला नाट्य मंचन के तहत प्रथम दिन रावण वरदान से दशरथ अभिशाप तक, दुसरे दिन राम जन्म से ताड़का वध तक, तीसरे दिन सीता स्वयंवर से राम वनवास तक, चोरे दिन भरत आगमन से सम्पूर्णखा कांड तक, पांचवें दिन सीता हरण से हनुमान मिलन तक, छठे दिन अशोक वाटिका से लक्ष्मण मुर्छा तक, सातवें दिन मेघनाथ वध से रावण युद्ध तक आठवें दिन रावण वध दशहरा पर्व, नवमे दिन धानमंडी में भरत मिलाप एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद कलाकारों एवं भामाशाहों को पुरस्कृत कर नो दिवसीय श्री रामलीला का समापन होगा।
प्रवक्ता पवन पाण्डेय ने बताया की नो दिवसीय रामलीला मंचन में लेखक श्री के. शर्मा, निर्देशक हरिचरण वैष्णव, सह निर्देशन गणेश परिहार, तकनीकी निर्देशक जीवराज चौहान उद्घोषक देवीलाल पंवार, रामलीला कमेटी सदस्य गणेशाराम कुमावत, नीरज सोनी, केसाराम भाटी, आनंद स्वरूप गुप्ता, रामसिंह गोहील, भगाराम गुर्जर, अनिल चौहान, अमित सोनी, देवीसिंह राजपुरोहित कैलाश गुप्ता, राजेश बिंदल, महेंद्र सिंह चांदावत, अनिल पोद्दार, जुगल दाधीच परामर्शदाता सुभाष त्रिवेदी, दीपक चर्तुवेदी, अशोक मंडोरा, राकेश लिम्बा, प्रकाश चौधरी, मुकेश शर्मा, सुरेश बापू सहयोग रहेगा। वन्देमातरम स्कूल, पाली के राजेंद्रसिंह की और से स्मृति चिन्ह दिये जायेंगे।











