News

वार्ड नं 30 में महापौर जसवंत कंवर का भव्य स्वागत, जनसमस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

प्रवीण सेन।


भीलवाड़ा नगर निगम की प्रथम महिला महापौर जसवंत कंवर का गुरुवार को वार्ड नंबर 30 स्थित वीर सावरकर चौक, हनुमान मंदिर के पास वार्डवासियों की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उपमहापौर राधेश्याम सोमानी और भाजपा सुभाष मंडल अध्यक्ष रितु शेखर का भी पुष्पवर्षा, तिलक, पगड़ी एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। वार्ड पार्षद ममता बाहेती के नेतृत्व में आयोजित समारोह में वार्ड के प्रबुद्ध नागरिकों और मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वार्ड की मूलभूत समस्याओं को लेकर महापौर के समक्ष रखीं मांगें

स्वागत समारोह का संचालन करते हुए पार्षद पति सुभाष बाहेती ने महापौर के समक्ष वार्ड की विभिन्न समस्याएं रखते हुए उनके शीघ्र समाधान का आग्रह किया। उन्होंने वार्ड में महिला स्नानागार का निर्माण कराने, दधीचि उद्यान का जीर्णोद्धार करने तथा मुख्य बाजारों में चार माह पूर्व तोड़ी गई नालियों का पुनर्निर्माण कराने की मांग उठाई।

इसके साथ ही वार्ड नंबर 30, 31 और 34 के निवासियों को पर्याप्त दबाव से पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बड़ी पानी की टंकी बनवाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने पेयजल में सीवरेज का पानी मिलने की गंभीर समस्या का स्थायी समाधान करने तथा पिछले 22-23 वर्षों से पुनर्निर्माण की प्रतीक्षा कर रही नालियों का निर्माण कराने की मांग भी रखी।

WhatsApp Image 2026 10 16 at 11.48.32 AM

महापौर ने दिया समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा

महापौर जसवंत कंवर ने अपने संबोधन में वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि उनकी प्रमुख मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित बनाने के लिए नगर निगम की ओर से हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। शहर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

सब्जी मंडी में पिंक शौचालय और तीन गेट बनाने की योजना

कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद ममता बाहेती ने बताया कि भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी से सुबह की सब्जी मंडी की सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई है। मंडी में पिंक शौचालय बनाने और तीनों प्रवेश द्वारों का निर्माण कराने की योजना पर बात हुई है। इसके साथ ही सुबह की सब्जी मंडी का नाम महात्मा ज्योतिबा फुले सब्जी मंडी रखने का प्रस्ताव भी रखा गया है।

इन प्रस्तावित कार्यों से मंडी में आने वाले व्यापारियों, ग्राहकों, महिलाओं और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

वार्डवासियों ने किया अतिथियों का अभिनंदन

समारोह में अर्चित मूंदड़ा, दिनेश माली, शिवकुमार आचार्य, पुष्कर पंचोली, गोपाल अग्रवाल, प्रकाश झंवर, राहुल मेहता, युगराज सिंह, हिम्मत जोशी, सुनील जैन, जलज बाहेती, दिनेश जागेटिया, राजेश जोशी, जितेंद्र शर्मा, सुबोध बाहेती, प्रकाश सखरानी, मलय बाहेती, सुमित चंडालिया, राजेंद्र वर्मा, सुधीर बाहेती, बबली सिंधी, कमलेश जैन, सुनील बाहेती, मनीष सेठिया, रामजश विजयवर्गीय, केशव बाहेती, आयुष बाहेती और शिवजी गुर्जर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महिलाओं में नीलम गग्गड़, ऊषा राठी, रेखा राठी, दीप्ति खंडेलवाल, रितु चेचानी, संगीता नुवाल, पूनम शर्मा, सुधा बाहेती, विष्णु लढ़ा, अंजू सेठिया, सरला बाहेती, मंजू झंवर, बीना शर्मा, स्नेह बाहेती, लीला सोमानी, सत्यम मूंदड़ा, रेखा जैन और माया लढ़ा सहित वार्ड की अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

अंत में पार्षद ममता बाहेती ने समारोह में पधारे सभी अतिथियों, वार्ड के प्रबुद्ध नागरिकों और मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया। वार्डवासियों ने महापौर एवं उपमहापौर का स्वागत करते हुए क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने का आग्रह किया तथा वार्ड के विकास के लिए समय देने पर आभार जताया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button