अक्षरा चौहान ने आर्य समाज में यज्ञ कर मनाया 14 वा जन्मदिन, विद्वानों से मिला आर्शीवाद

घेवरचन्द आर्य
पाली- 12 जुलाई रविवार। आर्य विरांगना अक्षरा चौहान ने वैदिक धर्म संस्कृति अनुसार वैदिक विधि विधान से आर्य समाज पाली में यज्ञ में जन्मदिवस की विशेष आहुतियां प्रदान कर अपना 14 वा जन्मदिन मनाया। आर्य समाज संरक्षक शिवराम आर्य ने जन्मदिन की महता पर उद्वोधन देते हुए कहां की केक काटकर मोमबत्तियां बुझाने के स्थान पर यज्ञ से जन्मदिन मनाना ही भारतीय धर्म एवं संस्कृति है।

उपस्थित आर्यों ने पुष्प वर्षा कर अक्षरा को आर्शीवाद देते हुए दिर्घायु की मंगलकामना की। ज्ञातव्य रहे की अक्षरा आर्य समाज एवं आर्य वीर दल के कार्यक्रमों और गतिविधियां में सक्रिय रहकर नियमित भाग ले रही है। इस अवसर पर आर्य समाज संरक्षक शिवराम आर्य, उप प्रधान घेवरचन्द आर्य, मंत्री विजयराज आर्य, उपमंत्री कुन्दन चौहान, वरिष्ठ आर्य समाजी पुनमचंद वैष्णव, अशोक आर्य, आर्य वीर दल संरक्षक धनराज आर्य कुमारी वैशाली आर्या सहित कई जने मौजूद रहे।











