News

सेन युवा एकता मंच की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

प्रवीण सेन


सेन जी महाराज मंदिर, धानमंडी परिसर में सेन युवा एकता मंच की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भैरूलाल सेन महेंद्रगढ़, संरक्षक एवं रोहित सेन, युवा संरक्षक ने की। बैठक में सेन समाज की एकता, संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं को अधिक से अधिक मंच से जोड़ने सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में आगामी सेन युवा एकता मंच गरबा महोत्सव को लेकर भी मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए आयोजन से जुड़ी जिम्मेदारियां तय कीं।

नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां
संगठन को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से बैठक में नए पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। इनमें महावीर सेन सालरा एवं शिवराज सेन तिलकनगर को उपाध्यक्ष, श्याम सुंदर सेन (शीनू) तिलकनगर को मंत्री, अविनाश सेन 100 फीट रोड को महामंत्री, दिनेश सेन पुर को संगठन मंत्री, प्रवीण सेन भीलवाड़ा को मीडिया प्रभारी, नारायण सेन (माही) संजय कॉलोनी को सह मंत्री, विश्वास सेन आजाद नगर को कार्यालय प्रभारी, रवि सेन गांधीनगर को मंत्री, आकाश सेन सांगानेर कॉलोनी को महामंत्री तथा शम्भू सेन आजादनगर को सह प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा, सक्रियता एवं समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया।

समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प
बैठक में विकास सेन, महादेव सेन, दीपक सेन, शम्भू सेन, गौतम सेन, सागर सेन, सन्नी सेन, मुकेश सेन, गोपाल सेन, तुसार सेन, सुनील सेन, यश सेन, लक्की सेन एवं दिनेश सेन सहित सेन समाज के युवा एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button