News

भायंदर में निशुल्क चिकित्सा शिविर: 90 से अधिक मरीज लाभान्वित, 15 मोतियाबिंद ऑपरेशन और 50 थायराइड जांच हुईं

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space
  • REPORT – JETHMAL RATHOD MUMBAI

भायंदर (पश्चिम)। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन युथ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन (युथ फोरम) के तत्वावधान में स्वर्गीय सोहनबाई मोहनराज बंबोरी की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर संगीता कॉम्पलेक्स, भायंदर (पश्चिम) में आयोजित निशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर में 90 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान 15 मरीजों के निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन किया गया तथा 50 लोगों की थायराइड जांच की गई।

कार्यक्रम को भेजे संदेश में समाजसेवी कृष्णा तिवारी ने कहा कि आंखें ईश्वर का सबसे अनमोल उपहार हैं। इन्हीं के माध्यम से हम जीवन के रंग, प्रकृति की सुंदरता और अपनों का स्नेह देख पाते हैं। उन्होंने लोगों से समय-समय पर नेत्र जांच कराने, स्क्रीन टाइम कम करने और पौष्टिक आहार अपनाने की अपील की।

शिविर में भक्तिवेदांत हॉस्पिटल की टीम द्वारा नेत्र जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया गया। इसके अलावा कस्तूरी हॉस्पिटल द्वारा डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जांच तथा खुशी डेंटल क्लिनिक द्वारा दंत परीक्षण किया गया। हेल्थ एक्सपर्ट विनीता मिश्रा ने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी, जबकि वॉकहार्ड हॉस्पिटल ने टीपीएस प्रशिक्षण आयोजित किया।

कार्यक्रम में अवर लेडी ऑफ वेलंकनी हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज की चेयरपर्सन निर्मला माखीजा तथा गुड शेपर्ड स्कूल की पिंकी सत्संगी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

शिविर की सफलता में दुर्गा वडे, अमोल पाटिल, रासिका पवार, राहुल राय, अनिकेत देवरुखकर, आनंद राव जगताप, विनोद पवार, स्वाति चौधरी और रेशमा वानखेड़े सहित अनेक स्वयंसेवकों ने सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर रमेश बंबोरी, हरीश अण्णा, उषा कनोजिया और मंजुला बसाक सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

युथ फोरम के अध्यक्ष दीपक जैन ने सभी सहयोगियों एवं दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि संगठन का अगला निशुल्क स्वास्थ्य शिविर 3 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button