News

टुण्डी में शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर अबुआ दिशोम गुरु फाउंडेशन नामक संस्था का मुखिया प्रतिनिधि ने लोकार्पण

Deepak Kumar Pandey

टुण्डी : टुण्डी प्रखंड क्षेत्र के रतनपुर पंचायत अंतर्गत गादी टुण्डी गांव में आज़ मंगलवार को झारखंड के आन्दोलन कारी सह दिशोम गुरु स्मृति शेष शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर अबुआ दिशोम गुरु फाउंडेशन नामक संस्था का मुखिया गरीबन बीबी एवं गुरु जी के काफी करीबी माने जाने वाले झामुमो के कर्णधार सहादत अंसारी की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। फाउंडेशन के लोकार्पण के दौरान संस्थापक आज़ाद अंसारी ने मीडिया को अपने संबोधन में कहा कि आज़ का दिन बहुत ही करूणा और मार्मिक पल है आज़ ही के दिन हमलोगों को छोड़कर भगवान् के अवतार माने जाने वाले दिशोम गुरु स्मृति शेष शिबू सोरेन जी छोड़कर परलोक सिधार गए झारखंड के लिए आज़ का बहुत ही ऐतिहासिक दिन है

WhatsApp Image 2026 08 04 at 11.41.28 AM

ऐसे क्रांतिकारी वीर सपूत के नामकरण एवं गरीबों का उत्थान करने के लिए अबुआ दिशोम गुरु फाउंडेशन नामक संस्था का लोकार्पण किया गया जो आने वाले समय में असहायों को मदद पहुंचाने का काम करेगा ताकि गुरु जी जैसे महान वीर क्रांतिकारी सपूत को सच्ची श्रद्धांजलि मिल सके। कार्यक्रम के दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके याद में दो मिनट का मौन धारण किया गया साथ ही प्रसाद वितरण की गई। मौके पर मुखिया गरीबन बीबी, झामुमो नेता सहादत अंसारी,फाउंडेशन के संस्थापक आज़ाद अंसारी,लगन टुडू,प्रभु हेंब्रम,योग मांझी मिहिसर हांसदा,योग मांझी प्रकाश बास्की,रघु मुर्मू,धीरेन मुर्मू, मनोज मुर्मू, शहजाद अंसारी,धुमा किस्कू,बानेश्वर टुडू, विजय मरांडी,मदन टुडू,सोहन टुडू, सुनील मरांडी समेत बड़ी संख्या में अबुआ परिवार उपस्थित थे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button