News

भूखंड आवंटन की दिशा में बढ़े कदम, गोलाई महासभा की बैठक में हुए अहम निर्णय

प्रभुलाल लोहार

पांचाल (लोहार) पंचायती गोलाई महासभा संस्था भीलवाड़ा की महत्वपूर्ण बैठक जिला पांचाल (लोहार) छात्रावास, तिलक नगर में रमेशचंद्र सांगानेरी गेट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज के विकास, संगठन विस्तार तथा गोलाई महासभा के लिए सरकारी भूखंड आवंटन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

संस्था के कोषाध्यक्ष तुलसीराम जूनावास ने बताया कि गोलाई महासभा भीलवाड़ा के लिए सरकार से भूखंड आवंटन की प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से चल रही गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस दौरान सरकारी तंत्र के सुझावानुसार बैंक खाते में 15 से 20 लाख रुपए का वित्तीय ट्रांजेक्शन करने के प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया।

WhatsApp Image 2026 06 18 at 11.29.38 AM WhatsApp Image 2026 06 18 at 11.31.01 AM

बैठक में समाज की वर्षों पुरानी परंपरा एवं व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भीलवाड़ा गोलाई के अंतर्गत आने वाले गांवों की सूची में गांवों के साथ संबंधित पंचायती नाम भी रजिस्टर में दर्ज किए जाएंगे तथा सूची को अद्यतन किया जाएगा। उपस्थित सदस्यों ने इस निर्णय को समाज की एकता और पहचान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

बैठक में सांवरमल ईरास, प्रभुलाल करमडास, रामेश्वरलाल आरजीया, गोपाललाल उपरेड़ा, शंकरलाल पालड़ी, सत्यनारायण सांगानेर, जगदीश हलेड़, भैरूलाल बोरड़ा, श्यामलाल जूनावास, भैरूलाल सांगानेरी गेट, राहुल आकोला, कन्हैयालाल जूनावास, राधेश्याम अगरपुरा सहित विभिन्न गांवों के मोतबिरान, पंच एवं पटेलगण उपस्थित रहे।

बैठक का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। अंत में उपस्थित सभी समाजबंधुओं ने अल्पाहार ग्रहण किया तथा समाजहित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button