टुण्डी व्यापार मंडल में धान विक्रम केन्द्र का विधायक प्रतिनिधि द्वारा शुभ उद्घाटन

Deepak Kumar Pandey
किसानों को सरकार 50% अनुदान पर बीज उपलब्ध कराने के साथ साथ फ़सल बीमा योजना का लाभ देने से किसान होंगे स्वावलंबन –विधायक प्रतिनिधि
टुण्डी : टुण्डी व्यापार मंडल प्रांगण में बुधवार दोपहर टुण्डी विधायक प्रतिनिधि बसंत कुमार महतो एवं टुण्डी प्रमुख मालती मरांडी द्वारा धान विक्रम केन्द्र का नारियल फोड़कर एवं फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया गया। केंद्र के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान लाभूकों को 50% अनुदान की राशि से धान का बीज उपलब्ध कराया गया। केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित जनसमूहों को संबोधित करते विधायक प्रतिनिधि बसंत कुमार महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है राज्य के किसानों को खेती किसानी पर आत्मनिर्भर बनाने के लिए समय पर धान के बीज के अलावा और कई फसलों के बीजों को किसानों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है और साथ ही खेत से लेकर घरों तक पहुंचाने के दौरान किसी प्रकार का आपदा होने पर फ़सल बीमा योजना भी लागू किया गया है अब किसान अपने फसलों को आसानी से उगाकर घर तक सुरक्षित ले जा सकेंगे। विधायक प्रतिनिधि ने दो लाभुकों को धान का बीज देकर केन्द्र का शुभारंभ किया।

उपस्थित लाभूकों को संबोधित करते बी सी ई ओ टुण्डी ने कहा कि तत्काल किसानों के लिए 48 क्वींटल धान बीज का आवंटन उपलब्ध विभाग को कराया गया है कोई भी किसान 50% अनुदान की राशि से व्यापार मंडल से ले सकते हैं और आगे और भी बहुत जल्द बीज उपलब्ध होने की बात बताई साथ ही उन्होंने कहा कि विक्रम केन्द्र से किसानों को धान का बीज के साथ साथ फ़सल बीमा योजना से जोड़ा जाएगा जिसके लिए किसानों को आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक के अलावा एक फोटो साथ लाना अनिवार्य है।धान विक्रय केन्द्र के उद्घाटन में मुख्य रूप से टुण्डी विधायक प्रतिनिधि बसंत कुमार महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय ,प्रमुख मालती मरांडी,बी सी ई ओ ओम प्रकाश दास, प्रखंड कृषि पदाधिकारी बबलेश कुमार साव, राजेन्द्र मंडल, वीरू सिंह समेत कई लाभूक उपस्थित थे।











