टुण्डी विधायक प्रतिनिधि द्वारा सिद्धि इंटरप्राइजेज फेवर ब्लाक नामक प्रतिष्ठान का उद्घाटन कार्यक्रम में उमड़ी लोगों की भीड़

Deepak Kumar Pandey
टुण्डी टुण्डी प्रखंड क्षेत्र के अतिव्यस्त माने जाने वाले कोल्हर राजगंज मार्ग में स्थित कुबरीटांड़ मंडल टोला गांव में बुधवार को सिद्धि इंटरप्राइजेज फेवर ब्लाक नामक प्रतिष्ठान का टुण्डी विधायक प्रतिनिधि बसंत कुमार महतो एवं टुण्डी प्रमुख मालती मरांडी की गरिमामय उपस्थिति में शुभ उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि ने अपने संबोधन में कहा कि टुण्डी के लिए यह सिद्धि इंटरप्राइजेज फेवर ब्लाक मील का पत्थर साबित होगा एवं लोगों को सस्ती दरों पर विभिन्न प्रकार का फेवर ब्लाक उपलब्ध कराने में यह प्रतिष्ठान ख्यातिप्राप्त करेगा।

अब टुण्डी की जनता को इस तरह की फेवर ब्लाक के लिए गोविन्दपुर एवं धनबाद जाना नहीं पड़ेगा लोग कम समय में अच्छी गुणवत्तापूर्ण वाला फेवर ब्लाक की सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। वहीं सिद्धि इंटरप्राइजेज फेवर ब्लाक प्रतिष्ठान के संस्थापक सुनील मंडल ने कहा कि अच्छी एवं सौंदर्य और सस्ती दरों पर फेवर ब्लाक उपलब्ध कराना प्रतिष्ठान की पहला कर्तव्य होगा जिससे आगे यह प्रतिष्ठान पहचान बनाकर लोगों के दिलों राज कर सके। मौके पर विधायक प्रतिनिधि बसंत कुमार महतो, प्रमुख मालती मरांडी, मुखिया बसंत नारायण तिवारी,विजय कुमार मंडल, जयनारायण मंडल, झामुमो नेता सुमन मिश्रा, वासुदेव मंडल,माथुर मंडल, वीरू सिंह,विजय पासी,अजय मुर्मू समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।











