फुटबॉल जैसे खेल की अस्मिता की रक्षा करने में युवाओं की अहम् भूमिका – मोहम्मद आज़ाद अंसारी

Deepak Kumar Pandey
टुण्डी : प्रखंड क्षेत्र के रतनपुर पंचायत अंतर्गत कोकराद गांव में आयोजित तीन फुटबॉल टूर्नामेंट कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अबुआ दिशोम गुरु शिबू सोरेन फाउंडेशन के संस्थापक सह मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद आज़ाद अंसारी का खेल आयोजकों एवं खिलाड़ियों ने ताली बजाकर कोकराद गांव की ऐतिहासिक मैदान में भव्य स्वागत किया। बताते चलें कि न्यू स्पोटिंग क्लब कोकराद द्वारा आयोजित तीन दिवसीय टाईमली फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 के आयोजन में फाउंडेशन के संस्थापक आज़ाद अंसारी द्वारा कोकराद गांव की पावन धरती पर क़दम रखते ही ऊर्जावान खिलाड़ियों से एक एक करके परिचय प्राप्त किया और हौसला अफजाई करते हुए खिलाड़ियों के बीच कई नवीन घोषणाएं की ।साथ ही अबुआ दिशोम गुरु शिबू सोरेन फाउंडेशन की तरफ़ से खिलाड़ियों को जर्सी एवं फुटबॉल प्रदान किया। एवं सेमीफाइनल मुकाबले में कुल 16 टीमों की अच्छे प्रदर्शन पर आकर्षक इनाम से सम्मान करने की बातें कही। मौके पर अबुआ दिशोम गुरु शिबू सोरेन फाउंडेशन के संस्थापक सह मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद आज़ाद अंसारी, अध्यक्ष कालेश्वर टुडू, कोषाध्यक्ष यूसुफ अंसारी, सचिव शमशूल अंसारी, उपसचिव अनिल टुडू समेत बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।






