News

58 वर्षीय शिक्षक हिरालाल मेघवाल ने किया रक्तदान, 80 वर्षीय बुजुर्ग की बचाई जान

Hanuman Singh

सुमेरपुर। मानवता और सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते हुए भारत स्काउट एवं गाइड के ट्रुफ लीडर तथा बीजापुर निवासी 58 वर्षीय शिक्षक हिरालाल मेघवाल ने समय पर रक्तदान कर 80 वर्षीय बुजुर्ग की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

जानकारी के अनुसार पालड़ी जोड़ निवासी पातारामजी मेघवाल (80 वर्ष) का संजीवनी अस्पताल, सुमेरपुर में कमर का ऑपरेशन चल रहा था। ऑपरेशन के दौरान उन्हें तत्काल ओ पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता पड़ी। परिजनों द्वारा रक्त की व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे थे, तभी सूचना मिलने पर हिरालाल मेघवाल ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया।

समय पर उपलब्ध हुए रक्त के कारण ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। परिजनों ने हिरालाल मेघवाल का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस मानवीय कार्य की सराहना की।

समाजसेवी और स्काउट गाइड कार्यकर्ता हिरालाल मेघवाल पहले भी कई बार रक्तदान कर जरूरतमंदों की सहायता कर चुके हैं। उनके इस सेवा भाव से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता और मानव सेवा का संदेश प्रसारित हुआ है।

न्यूज़ डेस्क

???? "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" ???? "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — ???? तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। ???? "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button