News

महापौर चुनाव को लेकर निगम कार्यालय में बढ़ी हलचल, 8 प्रत्याशियों को 13 नामांकन पत्र वितरित, 6 ने जमा किए 10 नामांकन

भरत शर्मा।


नगर निगम आम चुनाव के बाद अब महापौर पद के निर्वाचन को लेकर राजनीतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार को महापौर पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान निगम कार्यालय में सुबह से ही प्रत्याशियों एवं समर्थकों की आवाजाही बनी रही। नामांकन को लेकर बढ़ी भीड़ को देखते हुए निर्वाचन विभाग की ओर से निगम कार्यालय परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। वहीं, नगर निगम के शेष नवनिर्वाचित पार्षदों को भी बुधवार को शपथ दिलाई गई।

रिटर्निंग अधिकारी नगर निगम शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि महापौर पद के निर्वाचन के लिए बुधवार तक कुल 8 प्रत्याशियों को 13 नामांकन पत्र वितरित किए गए हैं। इनमें से अब तक 6 प्रत्याशियों ने कुल 10 नाम निर्देशन पत्र जमा करवाए हैं। राजबाला हिंगड ने दो, सुमित्रा जैन ने दो, पुष्पा ने दो तथा नमिता बुबकिया ने दो नामांकन पत्र जमा करवाए हैं। वहीं कुसुम सोनी एवं रशीदा बानो ने एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान निगम कार्यालय में प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की भी आवाजाही रही। निर्वाचन विभाग की ओर से नामांकन प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।

गुरुवार को होगी नामांकन पत्रों की संवीक्षा – सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि गुरुवार को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। संवीक्षा के बाद वैध पाए गए नामांकन पत्रों के आधार पर आगे की निर्वाचन प्रक्रिया संचालित होगी। उन्होंने बताया कि संवीक्षा के बाद शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थियों को नाम वापस लेने का अवसर दिया जाएगा। नाम वापसी की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद चुनाव मैदान में शेष रहने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

शेष नवनिर्वाचित पार्षदों को दिलाई शपथ -नगर निगम आम चुनाव में निर्वाचित शेष पार्षदों को बुधवार को शपथ भी दिलाई गई। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत निर्वाचित पार्षदों को पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई गई। शपथ कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद रहे। इस अवसर पर विशेषाधिकारी निर्वाचन पाली चौधरी बिरजू गोपाल, उप पंजीयक प्रथम शिवजीराम बावरी, तहसीलदार सुनील कुमार, तहसीलदार निर्वाचन नेहा चौधरी, सुरेश कुमार व्यास, ललित कुमार दवे, महेन्द्र बैरवा, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, युजवेन्द्र खेमलानी, गोविन्द सिंह राजपुरोहित, ताराचंद सेजू, रामलाल मानपुरा, अर्जुन सिंह, जयपाल सिंह चौहान, हिमांशु चतुर्वेदी, मोहित जोशी, शंकर जोधा, इकबाल अली, बबलू काठात, रघुवीर सिंह, पुष्पराज, प्रमोद, नरेश चौधरी सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button