पाली के राकेश जोशी राजस्थान प्रांतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत

Ghevarchand Arya
पाली : राजस्थान प्रांतीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष योगेश कुमार जोशी ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पाली निवासी राकेश जोशी को राजस्थान का वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।प्रदेशाध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राकेश जोशी को यह जिम्मेदारी समाज के प्रति उनकी दीर्घकालिक निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता को देखते सौंपी गई है।

जोशी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत होने की सूचना पर पाली के गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई। उनकी नियुक्ति पर गोवर्धन जोशी, सोहनलाल जोशी, दीपक शर्मा, सुनील जोशी, प्रमोद त्रिवेदी, गोविन्द उपाध्याय, नरेन्द्र तिवाड़ी, अशोक पंचारिया, मुकेश नाबरिया, दीपक बुलेट सहित समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में समाज विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।











