त्रिदेव महादेव मंदिर में एएसआई नेतराम चौधरी ने किए दर्शन, ट्रस्ट मंडल ने किया स्वागत

गौतम सुराणा कंवलियास
कंवलियास। त्रिदेव महादेव मंदिर, कंवलियास में आज सोमवार के पावन अवसर पर पुलिस विभाग के सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) नेतराम चौधरी ने भगवान त्रिदेव महादेव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।। मंदिर परिसर में ट्रस्ट मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एएसआई नेतराम चौधरी का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया।इस दौरान मंदिर की धार्मिक गतिविधियों एवं सामाजिक सेवा कार्यों पर भी चर्चा हुई।

ट्रस्ट मंडल ने आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।उल्लेखनीय है कि त्रिदेव महादेव मंदिर, कंवलियास अल्प समय में ही अपनी धार्मिक महत्ता, दिव्य वातावरण एवं श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था के कारण देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण और आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। प्रतिदिन दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुँच रहे हैं।इस दोरान सेकड़ो की संख्या में भक्त जन मोजूद थे











